16 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

अमेरिका की दिग्गज बीमा कंपनी एलियांज लाइफ पर साइबर हमला, करोड़ों ग्राहकों का डेटा लीक

OM Darpan

Jul 28, 2025 04:33 am 462 views
अमेरिका की दिग्गज बीमा कंपनी एलियांज लाइफ पर साइबर हमला, करोड़ों ग्राहकों का डेटा लीक

  नई दिल्ली। अमेरिका की प्रमुख बीमा कंपनी एलियांज लाइफ को एक बड़े साइबर हमले का शिकार होना पड़ा है। इस हमले में हैकर्स ने कंपनी के ग्राहकों, वित्तीय पेशेवरों और कुछ कर्मचारियों की गोपनीय और व्यक्तिगत जानकारी चुरा ली है। इस घटना से कंपनी के 14 लाख से ज्यादा ग्राहकों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं और उनमें भारी चिंता का माहौल है।   एलियांज लाइफ की ओर से समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया गया कि यह साइबर हमला 16 जुलाई को हुआ, जिसका पता 17 जुलाई को चला। अपराधियों ने कंपनी द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले थर्ड-पार्टी क्लाउड-आधारित CRM सिस्टम में सेंध लगाई। हैकरों ने 'सोशल इंजीनियरिंग' नामक तकनीक का इस्तेमाल करके इस डाटा को चुराया। इस तकनीक के जरिए उन्होंने ग्राहकों, वित्तीय पेशेवरों और कुछ कर्मचारियों से जुड़ी संवेदनशील जानकारी तक पहुंच बना ली।
 

FBI कर रही मामले की जांच

  इस गंभीर डाटा ब्रीच की जानकारी मिलते ही कंपनी ने तुरंत अमेरिकी जांच एजेंसी FBI को सूचित किया। अब FBI इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है ताकि अपराधियों को पकड़ा जा सके। यह राहत की बात है कि इस साइबर हमले में भारतीय ग्राहकों का डाटा लीक नहीं हुआ है। एलियांज की मूल कंपनी के वैश्विक स्तर पर 12.5 करोड़ से अधिक ग्राहक हैं, लेकिन यह हमला सिर्फ अमेरिकी कंपनी एलियांज लाइफ तक सीमित रहा है।  
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260917044048938

विज्ञापन

Advertisement