Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

ईरान ने इजरायल पर किया ड्रोन अटैक, नेतन्याहू ने बुलाई कैबिनेट मीटिंग

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

ईरान और इजरायल के बीच बढ़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन नेशनल सिक्योरिटी टीम के साथ व्हाइट हाउस में मीटिंग कर रहे हैं. उधर, ईरान की ओर से किए गए इस ड्रोन अटैक के बाद ईरानी लीडर खामेनेई के आधिकारिक X हैंडल से एक वीडियो शेयर किया गया है, इसमें खेमेनई ने कहा कि दुष्ट शासन को दंडित किया जाएगा.

मिली जानकारी के अनुसार ईरान ने अपने क्षेत्र से इजरायल पर ड्रोन लॉन्च किए. ईरान के हमले के बाद इजरायली डिफेंस फोर्स हाईअलर्ट पर है और लगातार हालात की निगरानी कर रहा है. इजरायली एयरफोर्स फाइटर जेट और इजरायली नौसेना के जहाजों के साथ ही आईडीएफ ने एरियल डिफेंस एरे को भी हाईअलर्ट पर रखा है. इजरायली वायु और नौसैनिक क्षेत्र में निगरानी कर रहे हैं. इसी बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने तेल अवीव के किरया में वॉर कैबिनेड की मीटिंग बुलाई है.

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने की हमले की निंदा, हम अपने सहयोगी के साथ खड़े

वहीं, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि मैं इजरायल के खिलाफ ईरानी शासन के लापरवाह हमले की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं. ईरान ने एक बार फिर दिखाया है कि वह अराजकता दिखाने पर आमादा है. ब्रिटेन इज़रायल और जॉर्डन और इराक सहित हमारे सभी क्षेत्रीय भागीदारों की सुरक्षा के लिए खड़ा रहेगा. हम अपने सहयोगियों के साथ मिलकर स्थिति को स्थिर करने और इसे आगे बढ़ने से रोकने के लिए तत्काल काम करगे, कोई भी अधिक रक्तपात नहीं देखना चाहता.

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment