Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

जैकब एंड कंपनी ने सलमान खान के साथ लॉन्च की ‘द वर्ल्ड इज योर्स ड्यूल टाइम जोन’ लिमिटेड एडिशन घड़ी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

मुंबई।


जैकब एंड कंपनी., जो अपनी हाई ज्वेलरी और उच्च गुणवत्ता वाली घड़ियों के लिए दुनियाभर में मशहूर है, ने बॉलीवुड सुपरस्टार और फिलान्थ्रोपिस्ट सलमान खान के साथ मिलकर ‘द वर्ल्ड इज योर्स ड्यूल टाइम जोन’ कलेक्शन का एक लिमिटेड एडिशन लॉन्च किया है। यह एक्सक्लूसिव टाइमपीस सिर्फ एक घड़ी नहीं, बल्कि एक विरासत, परिवार के रिश्तों और वैश्विक कनेक्शन का एक अद्वितीय प्रतीक है। इंडियन सिनेमा के इस आइकन और सुपरस्टार सलमान खान के साथ यह कोलैबोरेशन उनकी विशेष शैली और व्यक्तित्व को दर्शाता है।

सलमान और जैकब एंड कंपनी. के संस्थापक जैकब अरबो के बीच गहरी दोस्ती है। सलमान अक्सर जैकब एंड कंपनी. की घड़ियाँ पहनते हैं, जैसे बुगाटी चिरोन टूरबिलन। यह रिश्ता और भी मजबूत हुआ जब सलमान को यह पता चला कि ‘द वर्ल्ड इज योर्स ड्यूल टाइम जोन’ घड़ी की प्रेरणा जैकब को उनके पिता से मिली थी। यह घड़ी, जो वक्त की अहमियत और अपनी पूरी काबिलियत को पहचानने की सीख देती है, अब सलमान के पिता, दिग्गज लेखक सलीम खान को समर्पित की गई है।

‘द वर्ल्ड इज योर्स ड्यूल टाइम जोन’ केवल एक घड़ी नहीं, बल्कि यह एक अनोखा टाइमपीस है जिसे विशेष रूप से ग्लोबल ट्रैवलर्स के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसकी डोम्ड, थ्री-डायमेंशनल डायल एक घूमते हुए ग्लोब जैसी दिखती है, जो इसकी इंजीनियरिंग को और भी विशेष बनाता है। घड़ी में स्वतंत्र रूप से समायोज्य डुअल टाइम ज़ोन कम्प्लिकेशन है, जो उच्च गुणवत्ता वाली वॉचमेकिंग में दुर्लभ है। इस घड़ी में दोनों टाइम ज़ोन को पूरी तरह से अलग-अलग सेट किया जा सकता है, जो इसे अन्य डुअल टाइम घड़ियों से अलग बनाता है।

इस लिमिटेड एडिशन घड़ी में भारत की विरासत को सेलिब्रेट किया गया है। इसके डिजाइन में भारतीय रंगों और संस्कृति की झलक है, जैसे भगवा और हरे रंग की विशेषताएँ जो हमारे तिरंगे से प्रेरित हैं। इसके पीछे की लेज़र इंस्प्रिप्शन “सलमान खान” की ग्लोबल पहचान और उनके स्टाइल आइकॉन की स्थिति को दर्शाती है। डायल के निचले हिस्से में ‘S.K.’ लिखा गया है, जो इसे और भी विशेष बनाता है। घड़ी का कस्टम बॉक्स सलमान के फेवरेट टरक्वॉइज़ रंग में डिज़ाइन किया गया है, जो उनके सिग्नेचर ब्रेसलेट से प्रेरित है।

सलमान खान ने इस घड़ी के लॉन्च पर अपनी खुशी और व्यक्तिगत कनेक्शन साझा करते हुए कहा, “टाइम हमें पीढ़ियों से जोड़ता है। जब मैंने जैकब की कहानी सुनी, तो मुझे लगा कि मैं भी एक ऐसी घड़ी बनाना चाहता हूँ जो मेरे पिता के योगदान को सेलिब्रेट करे। ‘द वर्ल्ड इज योर्स’ सिर्फ एक घड़ी नहीं, बल्कि यह परिवार, विरासत और उन यादों का प्रतीक है जो हमें आकार देती हैं।”

इस कोलैबोरेशन के साथ, सलमान खान अब जैकब एंड कंपनी. के विशेष पार्टनर्स की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। यह ब्रांड की पहचान को और मजबूत करता है, जहां घड़ियाँ सिर्फ समय बताने के लिए नहीं, बल्कि यादों और विरासत का हिस्सा बनने के लिए बनाई जाती हैं।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow