Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

मीना बाजार के स्थानांतरण को लेकर जनता कांग्रेस का प्रशासन से सवाल, जनहित में उठाई मांग

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

मीना बाजार स्थानांतरण, बस्तर दशहरा, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे), नवनीत चांद मीना बाजार स्थानांतरण, बस्तर दशहरा, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे), नवनीत चांद मीना बाजार स्थानांतरण, बस्तर दशहरा, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे), नवनीत चांद मीना बाजार स्थानांतरण, बस्तर दशहरा, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे), नवनीत चांद

जगदलपुर (कौशल संदुजा)।

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के संभागीय अध्यक्ष नवनीत चांद ने मीना बाजार को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग उठाई है। उन्होंने प्रशासन से कई सवाल किए हैं और जनहित में इस मुद्दे को गंभीरता से लेने की अपील की है। नवनीत चांद का कहना है कि जनता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जागरूकता फैलाना जरूरी है।

नवनीत चांद ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि उन्होंने इस मुद्दे पर जनहित याचिका भी दायर की है। उनका मानना है कि बस्तर क्षेत्र में रहने वाले आदिवासी और ग्रामीणों की सुरक्षा के सवाल पर चुप नहीं रहा जा सकता। उन्होंने मीना बाजार की प्रशासनिक अनुमति को चुनौती देते हुए सुरक्षा के पहलू पर सवाल उठाए हैं। दशहरे और नवरात्रि के दौरान जगदलपुर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और ग्रामीण बस्तर के विभिन्न हिस्सों से आते हैं। इसके बावजूद, उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुई घटना के बाद जारी केंद्रीय गाइडलाइंस के खिलाफ मीना बाजार को अनुमति दी गई है।

नवनीत चांद ने निम्नलिखित प्रमुख सवाल उठाए हैं:

  1. सुरक्षा मानकों का अभाव: बस्तर दशहरा और नवरात्रि के दौरान भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए नगर दंडाधिकारी जिला बस्तर द्वारा सुरक्षा, यातायात, चिकित्सा, विद्युत, कानून व्यवस्था, अग्नि आपातकाल प्रबंधन, खाद्य नियंत्रण, जीएसटी आदि विभागों की आवश्यक राय लिए बिना मीना बाजार को अनुमति क्यों दी गई?
  2. समय निर्धारण का अभाव: मीना बाजार संचालन के समय का स्पष्ट उल्लेख आदेश में क्यों नहीं है?
  3. रसीदों में जीएसटी का उल्लेख: मीना बाजार में मनोरंजन और विक्रय की गतिविधियों के लिए दी जा रही रसीदों में जीएसटी और क्रमांक का उल्लेख क्यों नहीं है?
  4. झूलों की फिटनेस जांच: मीना बाजार में लगे लोहे के झूलों की फिटनेस सर्टिफिकेट की जांच लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों द्वारा क्यों नहीं की गई?
  5. इंश्योरेंस की जांच: संचालकों द्वारा जमा की गई इंश्योरेंस कॉपी की जांच जनहित में क्यों नहीं की गई?
  6. प्रशासनिक बल की कमी: बस्तर दशहरा के दौरान भारी भीड़ के बीच यातायात, स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्थाएं सुचारू रूप से चलाने के लिए पर्याप्त विभागीय बल की कमी क्यों है?
  7. राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन की गाइडलाइंस: मीना बाजार संचालन के दौरान राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की गाइडलाइंस का पालन क्यों नहीं हो रहा है?
  8. 2023 के पत्र पर कार्रवाई: बस्तर कमिश्नर द्वारा 2023 में मीना बाजार के स्थानांतरण के लिए जिला प्रशासन को लिखे गए पत्र पर क्या कार्रवाई हुई?
  9. अन्य जिलों में प्रतिबंध, बस्तर में अनुमति: कांकेर जिले में मीना बाजार के संचालन पर प्रतिबंध है, लेकिन बस्तर जिले में इसकी अनुमति क्यों दी गई?

नवनीत चांद ने राज्य सरकार, क्षेत्रीय विधायक और प्रशासनिक अधिकारियों से इन सवालों का जवाब मांगा है। उन्होंने मांग की है कि बस्तर दशहरा के दौरान मीना बाजार के संचालन पर प्रतिबंध लगाया जाए, ताकि जनता की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

 

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment