Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

दंतेवाड़ा में पुलिस मुठभेड़: 31 नक्सलियों की मौत, 7 नक्सलियों के शव मेकाज भेजे गए

दंतेवाड़ा । दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले के थुलथुली गांव में पुलिस जवानों ने नक्सलियों की सबसे ताकतवर बटालियन नंबर 6 को निशाना बनाते हुए 31 नक्सलियों को मार गिराया। यह मुठभेड़ नारायणपुर और दंतेवाड़ा की सीमा के नेदुर और थुलथुली गांव में हुई थी। पुलिस ने मारे गए नक्सलियों के शवों को बांस की लकड़ियों … Read more

मीना बाजार के स्थानांतरण को लेकर जनता कांग्रेस का प्रशासन से सवाल, जनहित में उठाई मांग

जगदलपुर (कौशल संदुजा)। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के संभागीय अध्यक्ष नवनीत चांद ने मीना बाजार को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग उठाई है। उन्होंने प्रशासन से कई सवाल किए हैं और जनहित में इस मुद्दे को गंभीरता से लेने की अपील की है। नवनीत चांद का कहना है कि जनता की सुरक्षा को … Read more

आरक्षक अनुशासनहीनता पर कड़ी कार्यवाही, सेवा से किया गया पृथक

अंबिकापुर (पंकज शुक्ला)। सरगुजा पुलिस अधीक्षक ने अनुशासनहीनता और निजी स्वार्थ के चलते घोर कदाचरण प्रदर्शित करने वाले आरक्षक समीनुल हसन फिरदौसी (आरक्षक क्रमांक 88, रक्षित केंद्र, अंबिकापुर) को सेवा से पृथक कर दिया है। पुलिस अधीक्षक सरगुजा योगेश पटेल (भा.पु.से.) द्वारा यह आदेश जारी किया गया, जिसमें आरक्षक समीनुल हसन फिरदौसी पर अनुशासनहीनता और … Read more

आम आदमी पार्टी का सम्मान समारोह और साथी बैठक का आयोजन दुर्ग में सफलतापूर्वक संपन्न

आम आदमी पार्टी सम्मान समारोह दुर्ग

  दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)। आम आदमी पार्टी द्वारा 5 अक्टूबर 2024 को दुर्ग जिले के वैशाली नगर विधानसभा में साथी बैठक एवं सम्मान समारोह का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पार्टी के निष्ठावान और कर्मठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित करना था, जिनकी मेहनत और समर्पण से पार्टी ने दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, … Read more

अज्ञात बीमारी से मौतों का सिलसिला जारी, कांग्रेस नेताओं ने किया दौरा

बस्तर जिले में अज्ञात बीमारी से मौतें

जगदलपुर (कौशल संदुजा)। बस्तर जिले के कोलेंग क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुण्डागढ़ में अज्ञात बीमारियों के कारण ग्रामीणों की लगातार मौतें हो रही हैं। इस दुखद स्थिति के मद्देनजर आज बस्तर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील मौर्य और पूर्व विधायक जगदलपुर रेखचंद जैन के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोलेंग पहुंचकर मृतकों को श्रद्धांजलि … Read more

सांसद संतोष पांडेय ने नामदेव समाज के मंदिर निर्माण हेतु किया भूमिपूजन, 3 लाख की स्वीकृति

नामदेव समाज मंदिर निर्माण कवर्धा

  कवर्धा। आज नामदेव समाज की जिलास्तरीय बैठक नामदेव समाज भवन में आयोजित की गई, जिसमें समाज के नए मंदिर निर्माण का भूमिपूजन सांसद संतोष पांडेय द्वारा किया गया। इस अवसर पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अनिल ठाकुर और समाज के जिलाध्यक्ष अभिताभ नामदेव सहित समाज के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। सांसद ने विधिवत रूप से … Read more

कुकानार पुलिस ने 43,680 रुपये की अवैध शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

कुकानार पुलिस अवैध शराब गिरफ्तारी

सुकमा (कौशल संदुजा)। थाना कुकानार क्षेत्र में पुलिस ने अवैध रूप से रखी गई 43,680 रुपये मूल्य की 07 पेटी विदेशी मदिरा शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी की पहचान विनित चौहान उर्फ गुड्डा चौहान (उम्र 45 वर्ष, निवासी कुकानार, जिला सुकमा) के रूप में हुई है। … Read more

नवरात्रि में गरबा के नाम पर अश्लीलता फैलाने वालों पर हो कार्रवाई: शिवसेना

नवरात्रि गरबा अश्लीलता, शिवसेना का विरोध, मंदिर में गरबा, गैर-हिंदू प्रवेश निषेध

मंदिर परिसर में ही हो गरबा आयोजन, होटलों और क्लबों पर लगे रोक रायपुर। नवरात्रि त्यौहार के दौरान गरबा के आयोजनों में बढ़ती अश्लीलता पर कड़ा रुख अपनाते हुए शिवसेना ने चेतावनी दी है कि हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। शिवसेना ने स्पष्ट रूप से मांग की … Read more