Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

नवरात्रि में गरबा के नाम पर अश्लीलता फैलाने वालों पर हो कार्रवाई: शिवसेना

नवरात्रि गरबा अश्लीलता, शिवसेना का विरोध, मंदिर में गरबा, गैर-हिंदू प्रवेश निषेध

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  • मंदिर परिसर में ही हो गरबा आयोजन, होटलों और क्लबों पर लगे रोक

रायपुर।

नवरात्रि त्यौहार के दौरान गरबा के आयोजनों में बढ़ती अश्लीलता पर कड़ा रुख अपनाते हुए शिवसेना ने चेतावनी दी है कि हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। शिवसेना ने स्पष्ट रूप से मांग की है कि गरबा का आयोजन केवल मंदिर परिसर में होना चाहिए और होटलों तथा क्लबों में होने वाले आयोजनों पर प्रतिबंध लगाया जाए।

युवासेना शिवसेना के महानगर अध्यक्ष यशराज ठाकुर और महानगर उपाध्यक्ष विशाल सोनी ने गरबा आयोजन समितियों से आग्रह किया है कि वे दुर्गा पंडालों में किसी भी तरह के अश्लील फिल्मी गानों को बजने न दें और केवल भजन-कीर्तन के माध्यम से गरबा का आयोजन करें। उन्होंने यह भी विशेष रूप से ध्यान रखने को कहा है कि पंडाल में कोई गैर-हिंदू न प्रवेश कर सके। इसके लिए सभी श्रद्धालुओं का आधार कार्ड चेक कर प्रवेश की अनुमति देने की सलाह दी गई है।

शिवसेना यूबीटी (उद्धव बाला साहेब ठाकरे) ने निवेदन किया है कि नवरात्रि के पवित्र त्यौहार के गरबा आयोजन केवल मंदिर परिसर में ही आयोजित किए जाएं। इसके अलावा, अन्य किसी भी होटल, क्लब, या लॉन में गरबा आयोजनों की अनुमति नहीं दी जाए और इन स्थानों पर प्रतिबंध लगाया जाए।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment