लोड हो रहा है... | --:--:-- --
लोड हो रहा है... | --:--:-- --
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

पीएम आवास योजना से बदला सुरषोत्तम का जीवन, खपरैल की जगह अब पक्के मकान में रह रहा परिवार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

धरमजयगढ़। धरमजयगढ़ जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत छाल में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत निर्माण कार्यों में तेजी आई है। यहां के निवासी सुरषोत्तम राठिया ने शासन की सहायता और अपनी जमा पूंजी से पक्का मकान तैयार कर लिया है। सुरषोत्तम पहले मिट्टी की दीवारों और खपरैल की छत वाले कच्चे मकान में रहते थे।

सीमित आय के कारण उनके लिए पक्का घर बनाना मुश्किल था, लेकिन योजना की स्वीकृति के बाद उन्होंने खुद मेहनत कर निर्माण पूरा किया। सुरषोत्तम बरसात के मौसम में धान की खेती करते हैं और बाकी समय मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। आवास स्वीकृत होने के बाद उन्होंने निर्धारित मापदंडों के अनुसार अपना घर तैयार किया है।

113 में से 94 आवास पूर्ण

ग्राम पंचायत छाल में योजना के तहत कुल 113 आवास स्वीकृत किए गए थे। इनमें से 94 आवासों का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि 19 आवासों पर काम चल रहा है। वर्तमान में 46 अन्य आवास भी स्वीकृत हैं। सुरषोत्तम का परिवार अब बारिश और गर्मी जैसी मौसम की परेशानियों से सुरक्षित है।

सरपंच और सचिव ने दिया तकनीकी मार्गदर्शन

पंचायत में आवास निर्माण को गति देने के लिए सरपंच, सचिव और ग्राम रोजगार सहायक ने हितग्राहियों को लगातार प्रेरित किया। निर्माण के दौरान आने वाली दिक्कतों को दूर करने के लिए हितग्राहियों को आवश्यक तकनीकी मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया गया, जिससे निर्माण कार्य समय पर पूरा हो सके।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow