कवर्धा।
आज नामदेव समाज की जिलास्तरीय बैठक नामदेव समाज भवन में आयोजित की गई, जिसमें समाज के नए मंदिर निर्माण का भूमिपूजन सांसद संतोष पांडेय द्वारा किया गया। इस अवसर पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अनिल ठाकुर और समाज के जिलाध्यक्ष अभिताभ नामदेव सहित समाज के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
सांसद ने विधिवत रूप से मंदिर की नींव रखी और पूजा संपन्न की। इसके बाद स्वागत समारोह का आयोजन किया गया, जहां जिलाध्यक्ष अभिताभ नामदेव ने सांसद को श्री फल और शाल भेंट किया। उपाध्यक्ष चंद कुमार और जिला पदाधिकारी ने भी सांसद का स्वागत किया। अन्य प्रमुख समाज के पदाधिकारी, जिनमें कैलाश नामदेव (सचिव), अशोक नामदेव (संरक्षक), विजय नामदेव (कोषाध्यक्ष), हेमंत नामदेव (सह-सचिव), बसंत नामदेव (प्रवक्ता) और मनोज गोलू नामदेव (जिला वरिष्ठ सदस्य) शामिल थे, ने भी इस अवसर पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
नगर पालिका पिपरिया से सुनील आनंद नामदेव और राजेंद्र नामदेव (सचिव), शेखर नामदेव (कोषाध्यक्ष) ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। पूर्व पार्षद विद्या नामदेव ने अनिल ठाकुर का स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान महिला मंडली द्वारा भजन और गीत प्रस्तुत किए गए, जिन्हें काफी सराहा गया। रामायण पाठ के बाद युवाओं ने जोरदार नारेबाजी कर सांसद का स्वागत किया। नामदेव समाज ने भगवान श्री राम लल्ला की प्रतिमा सांसद को भेंट की, जिसे पांडेय ने बड़ी खुशी से स्वीकार किया।
अपने संबोधन में सांसद संतोष पांडेय ने नामदेव समाज की तारीफ की और इसे हिंदू धर्म में आस्था रखने वाला एक शांत और सरल समाज बताया। उन्होंने समाज की प्रमुख मांग को स्वीकारते हुए सामाजिक मंच के लिए 3 लाख की तत्काल स्वीकृति दी। इसके अलावा, अन्य मांगों को भी जल्द पूरा कराने का आश्वासन दिया।
सांसद ने नामदेव चौक के निर्माण के लिए नगर पालिका में आवेदन करने की सलाह दी और कहा कि प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में पूरा सहयोग किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में जिलाध्यक्ष अभिताभ नामदेव ने सांसद का धन्यवाद किया, जिसके बाद मनोज गोलू नामदेव का सम्मान किया गया, जिन्होंने पूर्व में जमा रखी गई सामाजिक राशि को सामाजिक कार्य के लिए देने की घोषणा की थी।











