-
नवनीत चांद करेंगे विशेष उपस्थिति, 9 सूत्रीय मांगों के साथ पार्टी सौंपेगी कलेक्टर को ज्ञापन
जगदलपुर (कौशल संदुजा)।
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के जिला बॉडी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता 23 सितंबर 2024 को सुकमा में जन समस्याओं के समाधान के लिए धरना देने जा रहे हैं। इस धरने में पार्टी के संभाग अध्यक्ष नवनीत चांद विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। पार्टी अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन भी सौंपेगी।
संभाग अध्यक्ष नवनीत चांद ने कहा कि बस्तर के विकास और उसे राष्ट्रीय धारा से जोड़ना पार्टी का लक्ष्य है। वह कहते हैं कि पार्टी को बस्तर के हर वर्ग का समर्थन मिल रहा है और सभी जिलों की समस्याओं के निराकरण के लिए पार्टी निरंतर प्रयासरत है। सुकमा में हमारे जांबाज कार्यकर्ता बुनियादी समस्याओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं और हमारी मांगें वास्तव में जनता की ही मांग हैं।
सुकमा जिला अध्यक्ष और युवा नेता पी प्रसाद राजू ने जारी विज्ञप्ति में मांगों की जानकारी दी। इनमें वार्ड क्रमांक 14 में गली नंबर 3 और 4 में बारिश की निकासी की समस्या, नाली निर्माण, सुकमा में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए मुआवजा, रंगाराज वार्ड में सीसी सड़क निर्माण, वार्ड क्रमांक 6 में पटनम पारा से लेकर कृष्णराजू के खेत तक सड़क निर्माण शामिल हैं। साथ ही, कोंटा में अवैध रेत उत्खनन रोकना और डूबान क्षेत्र का सर्वे कर बचाव के लिए बाड़ बनाना शामिल हैं।
इन मांगों को लेकर पार्टी के कार्यकर्ता नवनीत चांद के नेतृत्व में धरने पर बैठेंगे और ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग करेंगे।









