16 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

जशपुर में राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत एनिमिया मुक्त कार्यक्रम की पहल: छात्रों को मुफ्त स्वास्थ्य जांच और आयुर्वेदिक सलाह

OM Darpan

Sep 23, 2024 11:34 pm 190 views

जशपुर में राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत एनिमिया मुक्त कार्यक्रम की पहल: छात्रों को मुफ्त स्वास्थ्य जांच और आयुर्वेदिक सलाह

  • आयुष टीम द्वारा विद्यालयों में स्वास्थ्य परीक्षण और पौधों के आयुर्वेदिक लाभों से छात्रों को परिचित कराया गया

जशपुर।

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के सरकारी आयुष पॉलीक्लिनिक द्वारा संचालित राष्ट्रीय आयुष मिशन के अभियान के तहत आत्मनिर्भर पहल के रूप में विद्यालयों में एनिमिया मुक्त कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत शासकीय आयुष पॉलीक्लिनिक की टीम अध्ययनरत छात्रों का नियमित हीमोग्लोबिन परीक्षण कर रही है और जिन्हें एनीमिया के लिए चिन्हित किया जाता है, उन्हें आवश्यक दवाइयां प्रदान की जाती हैं। 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

इसी क्रम में विकासखंड मनोरा स्थित माध्यमिक शाला डूमर टोली में, डॉक्टर एल आर भगत और डॉक्टर शशिभूषण सिंह ने स्वास्थ्य जांच के दौरान छात्रों को संतुलित आहार और सकारात्मक सोच बनाए रखने की सलाह दी। इसके अलावा, डॉक्टर भगत ने विद्यालय परिसर में लगे पौधों के आयुर्वेदिक लाभों के बारे में भी जानकारी दी, जिससे छात्रों को प्राकृतिक उपचार और स्वास्थ्य प्रबंधन के प्रति जागरूक किया गया।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260916083640371

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 2 / 21