14 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिजली कटौती पर सवाल पूछना पड़ा भारी, AE ने पत्रकार को कहा 'फालतू'

OM Darpan

May 22, 2026 12:21 pm 591 views
बिजली कटौती पर सवाल पूछना पड़ा भारी, AE ने पत्रकार को कहा 'फालतू'

पत्थलगांव (ओमदर्पण न्यूज़)।

जशपुर जिले के पत्थलगांव में बिजली विभाग के एक अधिकारी द्वारा पत्रकार से अभद्र व्यवहार करने और मीडिया को "फालतू" कहने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बिजली कटौती की जनसमस्या को लेकर जब पत्रकार ने अधिकारी से संपर्क किया, तो समस्या का समाधान करने के बजाय अधिकारी भड़क गए। इस घटना के बाद स्थानीय पत्रकारों और आम जनता में भारी आक्रोश है और मामले की शिकायत सीधे मुख्यमंत्री से की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, साधना न्यूज के संवाददाता हरि शंकर जायसवाल ने 20 मई 2026 की रात करीब 9 बजे अपने गांव पाकरगांव में लगातार हो रही बिजली गुल की समस्या को लेकर बिजली विभाग में एई (AE) पद पर पदस्थ अधिकारी को फोन किया था। जायसवाल का आरोप है कि अधिकारी ने उनकी बात सुनने के बजाय फोन पर अभद्र व्यवहार किया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement


इसे भी पढ़ो: खाद गबन पर CM विष्णु देव साय का हंटर: कोरिया में प्रभारी शाखा प्रबंधक तत्काल प्रभाव से सस्पेंड

PM Modi Cabinet Meeting: 4.5 घंटे चली मोदी कैबिनेट की बैठक, 9 मंत्रालयों का रिव्यू और ‘विजन 2047’ पर मंथन

मनरेगा भुगतान में तेजी, श्रमिकों को मिली राहत


"सुशासन तिहार चल रहा है, वहीं शिकायत कीजिए"

पत्रकार हरि शंकर जायसवाल ने बताया कि जब उन्होंने बिजली कटौती का कारण जानना चाहा, तो अधिकारी झल्ला पड़े। आरोप है कि अधिकारी ने अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए कहा, "सुशासन तिहार चल रहा है, वहीं शिकायत कीजिए।" इसके साथ ही अधिकारी ने "AE को नहीं जानते हो?" कहते हुए उन्हें और उनके न्यूज़ चैनल को "फालतू" करार दिया। एक जिम्मेदार पद पर बैठे अधिकारी द्वारा इस तरह के अनर्गल शब्दों का प्रयोग उनके पद की गरिमा के खिलाफ है।

मुख्यमंत्री को भेजा गया शिकायत पत्र

अधिकारी के इस तानाशाहीपूर्ण और अपमानजनक रवैये के बाद पत्रकार हरि शंकर जायसवाल ने मामले की लिखित शिकायत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की है। शिकायत पत्र में अधिकारी पर पत्रकारों का अपमान करने, पद का दुरुपयोग करने और आम जनता की समस्याओं को गंभीरता से न लेने का आरोप लगाया गया है।

इस घटना के सामने आने के बाद पत्थलगांव और जशपुर जिले के पत्रकार जगत में भारी नाराजगी देखी जा रही है। मीडियाकर्मियों का कहना है कि जनसमस्याओं को उठाना उनका कर्तव्य है और यदि कोई अधिकारी इस तरह की भाषा का प्रयोग करता है, तो उस पर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260914133127813

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 1 / 200