बिना अनुमति चक्काजाम करने पर 7 के खिलाफ एफआईआर
OM Darpan
Sep 23, 2024 11:37 pm
224 views
23 Sep 2024
-
जशपुर में "फसल नुकसान एवं मुआवजा" पर धरना, कानून व्यवस्था में विघ्न
जशपुर/सन्ना।
जशपुर जिले के सन्ना ग्राम में बिना अनुमति के मेन रोड पर चक्काजाम करने के लिए 07 व्यक्तियों के खिलाफ सन्ना थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। 22 सितंबर 2024 की सुबह 5 बजे, अरविन्द कुजूर, अंचलेश लकड़ा, जगेष्वर खलखो, विनोद भगत, इनायत खान, सुनिल उर्फ बंटी और राजेश प्रधान ने अपने "फसल नुकसान एवं मुआवजा" की मांग को लेकर सन्ना में बांस बल्ली लगाकर चक्काजाम किया। इस कारण यातायात बाधित हुआ और आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
इस घटना से कानून व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होने के कारण तत्काल पुलिस बल का हस्तक्षेप आवश्यक हो गया। आरोपियों के खिलाफ सन्ना थाने में अपराध क्रमांक 63/24 के तहत धारा 126(2) और 191(2) भारतीय दंड संहिता के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है और अब जांच जारी है।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन