14 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

ऑनलाइन दोस्ती, वर्चुअल शादी और ब्लैकमेलिंग के बाद दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

OM Darpan

Nov 13, 2025 09:11 am 194 views
ऑनलाइन दोस्ती, वर्चुअल शादी और ब्लैकमेलिंग के बाद दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

 

सोशल मीडिया पर दोस्ती से शुरू हुई वारदात

जशपुर/दुलदुला।

जशपुर जिले के दुलदुला थाना क्षेत्र में एक नाबालिग से ऑनलाइन दोस्ती कर, वर्चुअल शादी करने और फिर ब्लैकमेलिंग के ज़रिए दुष्कर्म कराने के मामले में पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है।
यह मामला वर्ष 2021 का है, जब 17 वर्षीय नाबालिग पीड़िता से बिहार निवासी कुंदन राज नाम के युवक ने सोशल मीडिया के ज़रिए संपर्क किया था। उसने खुद को पटना का निवासी बताते हुए, पीड़िता से मोबाइल पर बातचीत शुरू की।

पीड़िता के मना करने के बावजूद कुंदन लगातार फोन करता रहा और एक दिन उसने अपने हाथ का कटा हुआ फोटो भेजकर भावनात्मक दबाव बनाया। इसके बाद दोनों के बीच वीडियो कॉल पर बातचीत शुरू हुई और आरोपी ने प्यार व शादी का झांसा देकर मोबाइल पर ही “वर्चुअल शादी” कर ली।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर करवाया दुष्कर्म

कुंदन राज ने वीडियो कॉल के माध्यम से नाबालिग का अश्लील वीडियो बना लिया और उसे वायरल करने की धमकी देने लगा। आरोपी ने कहा कि वह अपने एक दोस्त को भेज रहा है और उसे “सुहागरात” के नाम पर शारीरिक संबंध बनाना होगा।
अक्टूबर 2021 में, कुंदन के कहने पर एक युवक फर्जी नाम दीपक यादव बताकर पीड़िता के पास पहुंचा और दुष्कर्म किया। बाद में पता चला कि उसका असली नाम दिलीप चौहान है, जो दुलदुला क्षेत्र का ही निवासी है। इस घटना का वीडियो कुंदन राज वीडियो कॉल पर देख रहा था।


पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

09 अप्रैल 2022 को पीड़िता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और बिहार के पटना से कुंदन राज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
उसके मोबाइल से कई सबूत बरामद किए गए। जांच के दौरान कुंदन की निशानदेही पर पुलिस ने दूसरे आरोपी दिलीप चौहान की पहचान की, जो घटना के बाद से फरार था।


फरार आरोपी गोवा से पकड़ाया

पुलिस की टीम लगातार दिलीप चौहान की तलाश कर रही थी। वह बार-बार अपना ठिकाना बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था। मुखबिर और टेक्निकल टीम की मदद से पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी गोवा में छिपा है।
टीम जब गोवा पहुंची, तो वह वहां से भाग निकला। लगातार पीछा करते हुए पुलिस ने अंततः कुनकुरी क्षेत्र से दिलीप चौहान को गिरफ्तार कर लिया।


पहचान व न्यायिक रिमांड

कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पीड़िता ने आरोपी दिलीप चौहान की पहचान की। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। पर्याप्त सबूत मिलने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।


पुलिस का बयान

एसएसपी जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि—

“नाबालिग को ऑनलाइन दोस्ती और वर्चुअल शादी के झांसे में फंसाकर अश्लील वीडियो बनाए गए थे। उसी वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर साथी दिलीप चौहान से दुष्कर्म करवाया गया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।”

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260914140143687

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 1 / 21