14 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

भावना बोहरा ने देवसरा में 2.75 करोड़ के कन्या छात्रावास का किया भूमिपूजन

OM Darpan

Dec 20, 2025 01:19 am 275 views
भावना बोहरा ने देवसरा में 2.75 करोड़ के कन्या छात्रावास का किया भूमिपूजन
  पंडरिया (जलेश कुमार साहू)।

पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने और बेटियों के सशक्तिकरण की दिशा में आज एक बड़ा कदम उठाया गया। विधायक भावना बोहरा ने ग्राम पंचायत देवसरा में 2 करोड़ 75 लाख रुपए की लागत से बनने वाले 100 सीटर कन्या छात्रावास भवन का विधिवत भूमिपूजन किया। इस मौके पर उन्होंने क्षेत्रवासियों और छात्राओं को बधाई देते हुए इसे बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की नींव बताया।

बेटियों को मिलेगा सुरक्षित और सुलभ माहौल

भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक भावना बोहरा ने कहा कि बेटियों की शिक्षा, सुविधा और सशक्तिकरण के लिए हम हर संभव प्रयास कर रहे हैं। इस छात्रावास के बनने से क्षेत्र की बेटियों को सुरक्षित, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण आवासीय सुविधा मिलेगी। विशेष रूप से दूर-दराज के गांवों से आने वाली छात्राओं को अब रहने की चिंता नहीं करनी पड़ेगी, जिससे उनकी पढ़ाई में कोई बाधा नहीं आएगी। यह प्रयास साक्षरता दर बढ़ाने और बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने में मील का पत्थर साबित होगा।

'समृद्ध पंडरिया' के लिए तैयार है रोड-मैप

विधायक ने अपने संबोधन में 'समृद्ध पंडरिया' के विजन को स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि हम एक निश्चित रोड-मैप के साथ काम कर रहे हैं। इसमें सतत विकास, अधोसंरचना निर्माण, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि वनांचल और आदिवासी क्षेत्रों में भी शहर जैसी सुविधाएं पहुंचाने का लक्ष्य है। सड़क, बिजली, पानी, सुंदरीकरण और मूलभूत सुविधाओं का विस्तार अंतिम व्यक्ति तक करने के लिए निरंतर प्रयास जारी हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

भूमिपूजन समारोह के दौरान भाजपा पदाधिकारी, वरिष्ठ नागरिक, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी तादाद में पहुंची छात्राओं और ग्रामीणों ने इस सौगात के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260914123041499

विज्ञापन

Advertisement