14 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

कवर्धा में 'मोर तिरंगा-मोर अभिमान' की तैयारियां तेज, भावना बोहरा ने तिरंगा यात्रा की संभाली कमान

OM Darpan

Aug 08, 2025 09:01 am 277 views
कवर्धा में 'मोर तिरंगा-मोर अभिमान' की तैयारियां तेज, भावना बोहरा ने तिरंगा यात्रा की संभाली कमान
    कवर्धा (जलेश कुमार साहू)। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशभर में आयोजित होने वाली "तिरंगा यात्रा" के तहत "मोर तिरंगा-मोर अभिमान" अभियान की तैयारियों को लेकर कवर्धा के जिला भाजपा कार्यालय में एक महत्वपूर्ण कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला में पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने तिरंगा यात्रा के जिला संयोजक के रूप में भाग लिया और अभियान की तैयारियों का जायजा लिया।  

तैयारियों पर विस्तृत चर्चा 

इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठजनों, जिला एवं मंडल के पदाधिकारियों, मोर्चा व प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों, बूथ एवं शक्ति केंद्र प्रभारियों-सह प्रभारियों के साथ तिरंगा यात्रा की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई। अभियान को सफल बनाने के लिए सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं को उनकी जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इस चर्चा का मुख्य उद्देश्य "मोर तिरंगा-मोर अभिमान" अभियान को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाना और इसमें अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करना था।  

राष्ट्रभक्ति और आत्मसम्मान का प्रतीक

यह अभियान हर भारतीय के मन में तिरंगे के प्रति गर्व और आत्मीयता को जागृत करने का एक प्रेरणादायक माध्यम है। इस अभियान के माध्यम से राष्ट्रभक्ति का संदेश प्रत्येक व्यक्ति तक पहुँचाने का आह्वान किया गया, ताकि हर भारतीय अपने राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और अपनत्व महसूस करे। कार्यशाला में कबीरधाम जिला भाजपा अध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी, पूर्व विधायक अशोक साहू, कार्यशाला प्रभारी शंकर अग्रवाल, दिनेश गांधी सहित अन्य वरिष्ठजन, कबीरधाम जिला भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर इस राष्ट्रव्यापी अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।  
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260914102933119

विज्ञापन

Advertisement