Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

केजरीवाल का गोवा सरकार पर हमला: 13 साल में सिर्फ भ्रष्टाचार, सीएम सावंत से माफी की मांग

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

जेल्देम (गोवा).

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को जेल्देम में आयोजित जनसभा में राज्य की बीजेपी सरकार पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोला। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि दुनिया भर में अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर गोवा को बीजेपी ने पिछले 13 सालों में भ्रष्टाचार और अव्यवस्था का केंद्र बना दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने स्कूल, अस्पताल और सड़कों पर काम करने के बजाय केवल भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है।

‘हफ्ता वसूली’ के कारण हुआ अग्निकांड

केजरीवाल ने आरपोरा स्थित ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ (Birch by Romeo Lane) नाइटक्लब में हुई आगजनी का मुद्दा जोर-शोर से उठाया। उन्होंने दावा किया कि इस हादसे में 25 लोगों की मौत हुई, लेकिन मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने जनता से माफी तक नहीं मांगी। उन्होंने आरोप लगाया कि क्लब मालिक गौरव और सौरभ लूथरा बिना ओक्यूपेंसी सर्टिफिकेट और ट्रेड लाइसेंस के यह अवैध निर्माण चला रहे थे। स्थानीय पंचायत द्वारा विध्वंस के आदेश के बावजूद, कथित ‘हफ्ता वसूली’ और रिश्वतखोरी के चलते क्लब चलता रहा और हादसे के बाद मालिकों को भागने दिया गया।

देश की सबसे भ्रष्ट सरकार

‘आप’ संयोजक ने गोवा सरकार को देश की शायद सबसे भ्रष्ट सरकार करार दिया। उन्होंने कहा कि यहां बिना रिश्वत के बिजली-पानी का कनेक्शन तक नहीं मिलता। अपनी पार्टी के विधायकों को ‘कट्टर ईमानदार’ बताते हुए उन्होंने चुनौती दी कि प्रमोद सावंत साबित करें कि किसी ‘आप’ विधायक ने कभी पैसे मांगे हों।

जेडपी चुनाव में बदलाव की अपील

पंजाब सरकार के कार्यों का हवाला देते हुए उन्होंने बताया कि वहां 43,000 किमी सड़कें बन रही हैं और बिना सिफारिश 55,000 नौकरियां दी गईं। केजरीवाल ने आगामी जिला पंचायत (ZP) चुनाव में जनता से अपील की कि यदि वे गुंडाराज और भ्रष्टाचार से मुक्ति चाहते हैं, तो बीजेपी को हटाकर ‘आप’ को चुनें।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow