बलरामपुर।
जिले में नाबालिग लड़कियों की तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही है। हाल ही में सामने आए एक सनसनीखेज मामले ने फिर से इस गंभीर सामाजिक समस्या को उजागर किया है।
अपहरण के बाद लगातार दुष्कर्म
गणेश मोड़ पुलिस की टीम ने एक नाबालिग लड़की के अपहरण और उसके साथ लगातार दुष्कर्म के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पीड़िता को शादी में नाचने का काम दिलाने का लालच देकर अपने साथ ले गया। इसके बाद आरोपी ने लगातार उसके साथ दुष्कर्म किया।
झारखंड से हुई गिरफ्तारी
इस मामले में पुलिस की टीम ने आरोपी हारुन अंसारी को झारखंड से गिरफ्तार किया है। हारुन अंसारी ने नाबालिग को झांसा देकर उसे झारखंड ले गया और वहां उसका शोषण करता रहा।
पहले भी हो चुकी है गिरफ्तारी
गणेश मोड़ पुलिस की यह दूसरी गिरफ्तारी है। इससे पहले इस मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिससे इस तस्करी नेटवर्क के विस्तार का संकेत मिलता है।









