Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

दुर्ग ग्रामीण में ‘मोर बूथ मोर अभियान’ के तहत भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता अभियान में जुटे ललित चंद्राकर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

मोर बूथ मोर अभियान भारतीय जनता पार्टी

 

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

भारतीय जनता पार्टी का ‘मोर बूथ मोर अभियान’ तेजी से चल रहा है, जिसका उद्देश्य देशभर में पार्टी की सदस्यता को बढ़ावा देना है। इसी क्रम में दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में राज्य ग्रामीण व अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर ग्राम बोरई के बूथ नंबर 5, 6 और 7 में दौरा किया। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के नए सदस्य बनाए और स्थानीय लोगों को पार्टी की विचारधारा और नीतियों से अवगत कराया।

ललित चंद्राकर ने घर-घर जाकर लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई और उन्हें बीजेपी से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। “हर एक सदस्य पार्टी की असली पूंजी है,” चंद्राकर ने कहा। अभियान के तहत प्रत्येक बूथ पर 100 नए सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

इस दौरान, अंजोरा मंडल के अध्यक्ष गिरेश साहू, जनपद सदस्य भानाबाई ठाकुर, ओमेश्वर राजू यादव, सुतीक्ष्ण यादव, छत्रपाल साहू, प्रीत लाल ठाकुर, विधायक प्रतिनिधि शिवकुमारी वैष्णव, संतोष साहू, गजल यादव, थावेंद्र यादव, प्रीत लाल ठाकुर, संतोष यादव, रवि साहू, अश्वनी साहू, संतोष यादव, नरेश साहू, ईश्वर यादव, रामकली साहू, शिवकुमार निर्मल, रितेश साहू, करण साहू, शत्रुहन साहू, संतोष साहू, भोलाराम साहू, चाणक साहू, गोपी साहू, ईश्वर यादव, रवि शंकर साहू, रूपेश साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment