Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

स्वच्छता पखवाड़ा के स्वास्थ्य शिविर में शामिल हुए ललित चंद्राकर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  • दुर्ग ग्रामीण में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत आयोजित स्वास्थ्य शिविर में ललित चंद्राकर का स्वास्थ्य और स्वच्छता पर जोर।

स्वच्छता पखवाड़ा दुर्ग ग्रामीण

 

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के विधायक और राज्य ग्रामीण अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर ने ग्राम चंदखूरी और वार्ड 51 सुभाष चौक बोरसी गौठान में स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित स्वास्थ्य शिविर में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय निवासियों को स्वास्थ्य जांच के लिए प्रोत्साहित करते हुए स्वस्थ जीवन की महत्ता पर चर्चा की। चंद्राकर ने इस मौके पर कहा, “स्वच्छता और स्वास्थ्य से ही सशक्त समाज का निर्माण संभव है।”

इस स्वास्थ्य शिविर का आयोजन राष्ट्रव्यापी स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत किया गया, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से महात्मा गांधी के जन्मदिवस तक स्वच्छता को प्रोत्साहित करने के लिए चलाया जा रहा है। इस पहल का लक्ष्य समुदायों में सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देना है।

इस अवसर पर सरपंच हेमलता देशमुख, मंडल अध्यक्ष फत्ते लाल वर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रवीण यदु, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष शुभम वर्मा, डीलेश साहू, नूतन निर्मलकर, विक्रम चंद्राकर, पोषण देवांगन, डॉक्टर टीआर देवांगन, डॉक्टर वासनी राजन, सुनील आदित्या, अलका बाधमार, आशीष निमजे, मंजू पाण्डे, श्वेता ताम्रकार, अजय वर्मा, पिंटू महेंद्र चोपड़ा, आशा वर्मा, शिवकुमारी द्विवेदी, अनिल पाल, बानी सोनी, गायत्री वर्मा, आशीष साहू समेत बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment