- 28 जुलाई को सतना में आयोजित होगा प्रथम डिस्ट्रीक्ट केबिनेट बैठक और शपथ ग्रहण समारोह
दुर्ग .
लायंस क्लब ऑफ दुर्ग सिटी की नई अध्यक्ष, श्रीमती सुमन पांडे, आगामी रविवार, 28 जुलाई 2024 को सतना में आयोजित “संकल्पम्” प्रथम डिस्ट्रीक्ट केबिनेट बैठक और शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगी। इस कार्यक्रम में वे अपनी कार्यकारिणी टीम का नेतृत्व करेंगी। लायंस क्लब, दुर्ग शहर में सामाजिक सेवाकार्यों और मानवता की सेवा में समर्पित है और इसी उद्देश्य को गति प्रदान करने के लिए यह क्लब कृतसंकल्पित है।
इस महत्वपूर्ण समारोह में अध्यक्ष सुमन पांडे के साथ लायन अनिता तिवारी टेमर, एम.जे.एफ.लायन और अन्तराष्ट्रीय साहित्यकार डॉ. रौनक जमाल (क्लब सदस्यता विस्तार अधिकारी), पी.एम.जे.एफ. लायन सतीष चंद सुराना (क्लब एडमिनिस्ट्रेटर), लायन कैलाश बरमेचा, और पूर्व अध्यक्ष लायन स्नेहलता साहू भी शामिल होंगे।
महान साहित्यकार और छायावादी काव्य के प्रणेता पद्मश्री मुकुटधर पांडे के परिवार की बहू, श्रीमती सुमन पांडे, एक बहुमुखी प्रतिभा की धनी और मिलनसार व्यक्तित्व की महिला हैं। स्नातकोत्तर शिक्षित श्रीमती पांडे, कई संस्थाओं के माध्यम से सामाजिक और मानव सेवा में सक्रिय हैं। उनके शपथ ग्रहण के पश्चात क्लब की गतिविधियों में ऊर्जा और तीव्रता आई है, और वे नवीन सदस्यों के लिए प्रेरणात्मक संदेश पहुंचाते हुए मील का पत्थर साबित हो रही हैं।









