Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

रायपुर AIIMS प्रबंधन के खिलाफ सड़क पर उतरेगी लोजपा (रामविलास), 5 जनवरी को बड़े प्रदर्शन का ऐलान

AIIMS Raipur Protest

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं


रायपुर |

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) रायपुर में व्याप्त अव्यवस्थाओं और मरीजों को हो रही असुविधाओं को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पार्टी ने प्रबंधन को चेतावनी देते हुए स्पष्ट किया है कि यदि समस्याओं का तत्काल निराकरण नहीं किया गया, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इसी क्रम में आगामी 5 जनवरी 2026 को प्रथम चरण का धरना-प्रदर्शन करने का आह्वान किया गया है।

नोटिस सौंपकर दी चेतावनी

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के रायपुर जिलाध्यक्ष साजू वी थॉमस ने आज AIIMS प्रबंधन को विधिवत नोटिस सौंपा। यह नोटिस जिला कार्यकारिणी की उस बैठक के आधार पर दिया गया है, जो 21 दिसंबर 2025 को आयोजित की गई थी। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया था कि अस्पताल में मरीजों और उनके परिजनों को हो रही परेशानियों को अब और नजरअंदाज नहीं किया जाएगा।

पार्किंग वसूली और संसाधनों की कमी मुख्य मुद्दा

जिलाध्यक्ष साजू वी थॉमस ने प्रबंधन को दो टूक शब्दों में कहा कि अस्पताल में चिकित्सा संबंधित साधनों का विस्तार बेहद जरूरी है। इसके अलावा, उन्होंने पार्किंग स्टैंड के नाम पर गरीब एवं मध्यम वर्ग से की जा रही अवैध वसूली को तुरंत बंद करने की मांग की है।

“आंदोलन के लिए दृढ़ संकल्पित हैं हम”

साजू वी थॉमस ने कहा, “जब तक छत्तीसगढ़ की जनता और मरीजों को एम्स प्रबंधन द्वारा समस्याओं से निजात नहीं दिलाई जाएगी, तब तक लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) शांत नहीं बैठेगी। चाहे चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार हो या पार्किंग के नाम पर चल रही वसूली पर रोक, जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, पार्टी आंदोलन करने के लिए दृढ़ संकल्पित है।”

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow