
महासमुंद (ओम दर्पण): ग्राम सिरगीड़ी में आयोजित त्री दिवसीय अखंड रामायण कार्यक्रम में भाजपा किसान नेता अशवंत तुषार साहू शामिल होकर यह आशीर्वाद मांगा। इस मौके पर उन्होंने भगवान राम और माता जानकी की पूजा-अर्चना की।
आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा चंदन लगाकर स्वागत किया
तुषार साहू ने अपने उद्बोधन में कहां प्रभु श्रीराम ने सृष्टि के समक्ष ऐसा अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया, जिस कारण उन्हें ‘मर्यादा पुरुषोत्तम’ कहा गया। उन्होंने मर्यादा, करुणा, दया, सत्य, सदाचार और धर्म के मार्ग पर चलते हुए अयोध्या पर राज किया। उनमें दयालुता, सहनशीलता, धैर्य, आदर्श पुत्र, आदर्श पति, आदर्श भाई, आदर्श शासक इत्यादि तमाम ऐसे गुण विद्यमान थे, जिनके कारण उन्हें आदर्श पुरुष और मर्यादा
पुरुषोत्तम कहा जाता है।
उमेश साहू हितेश साहू हिमांशु साहू लकेश्वर साहू मोहन साहू टिकेश साहू अत्यधिक संख्या में श्रोतागण उपस्थित रहे |









