13 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बाबा घासीदास के सिद्धांतों को जीवन में उतारना चाहिए: अशवंत तुषार साहू

OM Darpan

Dec 25, 2024 06:26 am 268 views

महासमुंद। जिला पंचायत क्षेत्र के ग्राम नयापारा में आयोजित गुरु घासीदास जयंती कार्यक्रम में भाजपा की सक्रिय सदस्य और किसान नेता अशवंत तुषार साहू ने सहभागिता की। उन्होंने पवित्र जैतखाम की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया और क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि व खुशहाली की कामना की।   इस अवसर पर अशवंत तुषार साहू ने अपने संबोधन में कहा, "बाबा घासीदास के सप्त सिद्धांतों को हमें अपने जीवन में अपनाना चाहिए। नि:स्वार्थ भाव से मानवता की सेवा ही सच्चा धर्म है। बाबा घासीदास ने समाज को नई दिशा देने में अतुलनीय योगदान दिया है।" कार्यक्रम में उपसरपंच संतराम, तोमर लाल, राहुल, सुरेश, मोहन, नोहर, शंकर, बंटी और संजय सहित समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।  
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260914041856295

विज्ञापन

Advertisement