दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।
नगर पालिक निगम परिसर स्थित माँ दुर्गा मंदिर में महाष्टमी के पावन अवसर पर भव्य हवन-पूजन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर धीरज बाकलीवाल द्वारा विधि विधान के साथ विशेष पूजा-अर्चना और हवन से हुआ, जिससे सुख-समृद्धि की कामना की गई।
हवन और पूर्णाहुति के पश्चात माता स्वरूप नव कन्याओं को विशेष भोज कराया गया। इस पावन आयोजन में नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारीगण विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी शारदीय नवरात्रि के महापर्व पर आयोजित इस कार्यक्रम में नव कन्याओं को निमंत्रण देकर महाप्रसाद का वितरण किया गया, जिसमें खीर, पुड़ी, हलवा जैसे पारंपरिक व्यंजन सम्मिलित थे।
इस विशेष कार्यक्रम में महापौर धीरज बाकलीवाल के साथ उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में शुभम गोईर, लता यादव, योगेंद्र वर्मा, हेमलता वर्मा, दामिनी भुवाल, प्रिंसी सिंह, भुवनदास साहू, ईस्वर वर्मा, मनोहर गोस्वामी, सत्यनाराण शर्मा, रेखा कुर्रे, मुन्ना यादव, चित्रलेखा चन्द्रकर, शशिकांत यादव, बागेश्वर यादव, गौरव यादव, रवि यादव, सूरज सारथी और लक्ष्मी शामिल थे। श्रद्धालुओं ने माँ दुर्गा से आशीर्वाद प्राप्त किया और प्रसाद ग्रहण कर निहाल हुए।










