Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

मौदहापारा पुलिस ने अवैध शराब के साथ महिला को किया गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

रायपुर (सत्यानंद सोई)।

थाना मौदहापारा पुलिस ने निजात अभियान के तहत नशे के कारोबार पर कड़ी कार्रवाई करते हुए सुल्ताना बेगम पिता फिरोज खान, उम्र 43 वर्ष, निवासी रजबंधा मैदान, तालाब पार, रायपुर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 11 नग सिम्बा कंपनी का बीयर, 08 नग गोवा कंपनी का पौवा, और 10 नग देशी मसाला शराब जब्त की है। जब्त शराब की कुल मात्रा 10.390 बल्क लीटर और कीमत 4670 रुपये है।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) लखन पटले और नगर पुलिस अधीक्षक योगेश साहू के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे निजात अभियान के तहत थाना मौदहापारा प्रभारी निरीक्षक यामन देवांगन के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

दिनांक 23 नवंबर 2024 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि रजबंधा मैदान निवासी फिरोज कबाड़ी के घर में अवैध रूप से शराब की बिक्री हो रही है। इस सूचना के आधार पर थाना प्रभारी निरीक्षक यामन देवांगन ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर रेड कार्यवाही की। इस दौरान सुल्ताना बेगम के कब्जे से अवैध शराब बरामद की गई। आरोपिया का कृत्य धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पाए जाने पर मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में आरोपिया को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

उल्लेखनीय है कि सुल्ताना बेगम पूर्व में भी अवैध शराब बिक्री के मामले में पकड़ी जा चुकी है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment