



omdarpanprmot-01
omdarpanprmot-02
omdarpanprmot-03
omdarpanprmot-04
बस्तर (कौशल संदुजा)।
मुखबिरी की सूचना पर वन विभाग ने सागौन तस्करों पर बड़ी कार्यवाही करते हुए सफलता हासिल की। गोलापल्ली फॉरेस्ट रेंज के मराईगुडा सर्किल में रात्रि गश्ती के दौरान डिप्टी रेंजर और प्रभारी रेंजर एच. प्रशाद राव के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने सागौन तस्करों को धर दबोचा।
कार्यवाही के दौरान टीम ने मौके से 7 नग सागौन के स्लीपर जब्त किए। इस कार्यवाही में डिप्टी रेंजर, प्रभारी वन परिक्षेत्र अधिकारी और वन विभाग के कर्मचारियों ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।
वन विभाग की इस सक्रियता से तस्करों के हौसले पस्त हुए हैं और विभाग ने सख्त संदेश दिया है कि वनों की अवैध कटाई और तस्करी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।





