Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

विधायक ललित चंद्राकर ने धान खरीदी केंद्रों पर किसानों का समय पर पंजीयन सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

 

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण और अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के सीईओ, धान खरीदी केंद्रों के समिति प्रबंधक, और राजस्व विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। चंद्राकर ने कहा कि प्रदेशभर में 14 नवंबर से धान खरीदी शुरू हो रही है, और किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े, यह सुनिश्चित किया जाए।

ललित चंद्राकर ने अधिकारियों को फोन और पत्राचार के माध्यम से निर्देश देते हुए कहा कि जिन किसानों का पंजीयन अभी तक नहीं हुआ है, उनका पंजीयन तुरंत कराया जाए। साथ ही जिन किसानों के राजस्व संबंधित मामले लंबित हैं, या जिनकी ऋण पुस्तिका नहीं बनी है, उनकी समस्याओं का तुरंत समाधान किया जाए और उनका पंजीयन समय रहते पूरा हो।

उन्होंने अधिकारियों से यह भी कहा कि धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण कर यह सुनिश्चित किया जाए कि वहां सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी हो चुकी हों, ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। चंद्राकर ने चेतावनी दी कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

धान खरीदी की प्रक्रिया को सुचारू बनाने के लिए ललित चंद्राकर ने अधिकारियों से पूरी सजगता और तत्परता से काम करने की अपील की है, ताकि किसान बिना किसी समस्या के अपना धान बेच सकें।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment