Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

विधायक ललित चंद्राकर ने किया भाजपा सदस्यता अभियान कार्यशाला का उद्घाटन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

  • अंजोरा में आयोजित कार्यशाला में सदस्यता बढ़ाने पर हुई चर्चा

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)
दुर्ग ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अंजोरा में भारतीय जनता पार्टी के अंजोरा मंडल द्वारा सदस्यता अभियान 2024 के तहत मंडल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का आयोजन अटल समरसता भवन में किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग ग्रामीण के विधायक ललित चंद्राकर शामिल हुए। कार्यशाला का उद्देश्य पार्टी की सदस्यता को बढ़ाना और अधिक से अधिक लोगों को भाजपा से जोड़ना था।

विधायक ललित चंद्राकर ने अपने संबोधन में कहा, “सदस्यता किसी भी पार्टी की नींव होती है और इसे मजबूत करना हमारा कर्तव्य है। इस अभियान के माध्यम से हमें समाज के हर वर्ग तक पहुंचना है और पार्टी को और सशक्त बनाना है।” उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि वे लोगों को पार्टी की विचारधारा से अवगत कराएं और उन्हें सदस्यता लेने के लिए प्रेरित करें।

इस कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व संसदीय सचिव लाभचंद बाफना ने भाग लिया, जिन्होंने पार्टी की सदस्यता अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत की। मंडल अध्यक्ष गिरेश साहू ने कार्यशाला का संचालन किया और सदस्यता अभियान की प्रगति पर चर्चा की।

इस मौके पर मंडल प्रभारी संतोष सोनी, द्वय महामंत्री शिव निषाद और पुराण देशमुख, भाजयुमो अध्यक्ष लिकेश्वर देशमुख, महिला मोर्चा अध्यक्ष यामिनी हरमुख, दिव्या साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश देशमुख, मुकेश मांडले, पारस देवांगन सहित अन्य प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। कार्यशाला में सभी ने अपने-अपने सुझाव दिए और सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए प्रतिबद्धता जताई।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment