Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

अहिवारा में बीजेपी सदस्यता अभियान का शुभारंभ, विधायक ललित चंद्राकर हुए शामिल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  • दुर्ग ग्रामीण विधायक ने आह्वान किया कि अधिक से अधिक संख्या में सदस्यता ग्रहण कर पार्टी को मजबूत बनाएं

अहिवारा (रोहितास सिंह भुवाल)

भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के अहिवारा मंडल में सदस्यता अभियान 2024 का शुभारंभ हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय के छायाचित्र पर माल्यार्पण और विधिवत पूजा-अर्चना के साथ की गई।

विधायक ललित चंद्राकर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनसंघ से लेकर अब तक बीजेपी ने देश में एक नई राजनीतिक संस्कृति का निर्माण किया है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान में सक्रिय रूप से शामिल होकर पार्टी को देश की सर्वोच्च पार्टी बनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रविशंकर सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष नटवर ताम्रकार, विधायक प्रतिनिधि सतीश साहू, मंडल अध्यक्ष लीमन साहू, महामंत्री संजय पांडे, अनुज साहू, सरिता वर्मा, के.के. खेलवाड़, शुभम ताम्रकार, पूर्व मंडल अध्यक्ष लक्षमन, ईश्वर शर्मा, अग्रलाल जोशी, टूम्मन जांगड़े, समारू पटेल, युवा मोर्चा अध्यक्ष पुकेश शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment