भिलाई (रवि कुमार भास्कर)
21 दिसंबर को वर्ल्ड मेडिटेशन डे के अवसर पर वैशाली नगर कन्याशाला में एक विशेष ध्यान कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें वैशाली नगर के विधायक रिकेश सेन और एडिशनल एसपी सुखनंदन राठौर बच्चों के साथ ध्यान साधना में शामिल हुए। यह आयोजन आर्ट ऑफ लिविंग संस्था और नगर निगम भिलाई के संयुक्त प्रयास से हुआ।

संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा 21 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय ध्यान दिवस घोषित किया गया है, जो हमारे देश के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। इस अवसर पर आर्ट ऑफ लिविंग के प्रणेता श्री श्री रविशंकर के विचारों को साझा करते हुए, शिक्षिका भक्ति कोटेचा ने बताया कि ध्यान से न केवल शरीर की स्वच्छता होती है, बल्कि मानसिक शांति और बेहतर निर्णय क्षमता भी प्राप्त होती है।
इस कार्यक्रम में वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, एडिशनल एसपी सुखनंदन राठौर, वार्ड पार्षद स्मिता दोड़के, स्कूल प्राचार्या संगीता बघेल, आर्ट ऑफ लिविंग शिक्षिका मीनाक्षी सिंह, दिनेश कोटेचा, पिंकी परिहार, वैशाली, वर्षा उपासने, ममता सौदागर, अंजलि जनसंपर्क अधिकारी अजय शुक्ला समेत अन्य स्थानीय निवासी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर ध्यान किया और इस अवसर पर आंतरिक शांति की अनुभूति की।










