Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

सांसद विजय बघेल बेमेतरा जिला मुख्यालय में करेंगे ध्वजारोहण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

  • स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे दुर्ग सांसद, पढ़ेंगे मुख्यमंत्री का संदेश

✍️ विशेष संवाददाता

बेमेतरा | बेमेतरा जिला मुख्यालय में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ध्वजारोहण करेंगे। राज्य शासन ने जिला मुख्यालयों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के लिए मुख्य अतिथियों का चयन कर लिया है। इसी क्रम में विजय बघेल को बेमेतरा का मुख्य अतिथि नियुक्त किया गया है।

समारोह के दौरान सांसद विजय बघेल ध्वजारोहण करने के पश्चात परेड की सलामी लेंगे। इसके बाद वह समारोह में मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे। इस दौरान जिला मुख्यालय में विभिन्न सांस्कृतिक और देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

बेमेतरा जिला मुख्यालय में सांसद विजय बघेल द्वारा ध्वजारोहण किए जाने के निर्णय से भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों में भारी उत्साह का माहौल है। इस गरिमापूर्ण समारोह को लेकर प्रशासन और स्थानीय स्तर पर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।

 

 

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow