Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

नगर निगम दुर्ग ने शहर को साफ रखने में तेज किया अभियान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow


दुर्ग शहर की सफाई व्यवस्था

 

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)। 

नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के निर्देश पर शहर के विभिन्न वार्डों सहित पटेल चौक, मालवीय चौक, स्टेशन रोड, पुलगांव चौक और अन्य प्रमुख मार्गों की साफ-सफाई कर कचरे का उठाव किया गया। मुख्य मार्गों के डिवाइडर के दोनों तरफ जमी धूल की मोटी परत को भी हटाया गया। लंबे समय तक सफाई नहीं होने के कारण कई जगहों पर कूड़े के ढेर जमा हो गए थे।

मुख्य मार्ग पर सुबह झाड़ू लगने के बाद बड़ी गाड़ियों के आवागमन से उठने वाली धूल लोगों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो रही थी। इस समस्या से निपटने के लिए लगातार डिवाइडर के दोनों ओर सफाई का कार्य जारी है। आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने बताया कि वार्डों के साथ-साथ सार्वजनिक सड़कों, निकासी नालियों और मुख्य मार्गों के डिवाइडर किनारे मिट्टी की सफाई कर शहर को साफ एवं स्वच्छ रखने का प्रयास किया जा रहा है।

स्थल निरीक्षण के दौरान आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा, कर्मशाला अधीक्षक शॉएब अहमद, एमयूएल कुणाल और राहुल सहित पूरे अमले के साथ सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि सफाई कार्य में गुणवत्ता लाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। आयुक्त ने आम लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि दुकानों से निकलने वाले कूड़े को नालियों और सड़कों पर न फेंकें, बल्कि हमेशा डस्टबिन का उपयोग करें। सड़कों पर कचरा फेंके जाने पर जुर्माना भी लगाया जाएगा।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment