Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

नगर निगम द्वारा सेवानिवृत्त होने पर 06 कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

omdarpan-add
previous arrow
next arrow

-महापौर आयुक्त ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के उज्ज्वल व सुखद भविष्य की कामना की

दुर्ग।

दुर्ग नगर पालिक निगम में पदस्थ 06 कर्मचारी आज अपनी आधिवर्षिक आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए। आयुक्त के कक्ष मे आयोजित बिदाई समारोह कार्यक्रम में आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने सेवानिर्वित्त कर्मचारी व्याख्याता निशात अहमद,सहायक अधीक्षक राजेन्द्र साहू,सहायक ग्रेड 2 श्रीमती गणेशी यादव,स्वच्छता निरीक्षक राजू सिंह राजपूत,भृत्य मरियम बी,सफाई कामगार श्रीमती माथाबाई को पुष्पगुच्छ, शाल श्रीफल,मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

नगर निगम महापौर धीरज बाकलीवाल एवं आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने सभी 06 सेवानिवृत्त कर्मचारियों के उज्ज्वल व सुखद भविष्य की कामना के साथ बधाई एवं शुभकामनाएं दी।इस समय कार्यपालन अभियंता दिनेश कुमार नेताम,सहायक अभियंता जितेंद्र समैया,आरके बोरकर,स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली,उपअभियंता पंकज साहू,नगर निगम स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ अध्यक्ष संजय मिश्रा,महामंत्री अनिल सिंह,सहायक राजस्व अधिकारी शुभम गोइर, बाजार अधिकारी ईश्वर वर्मा,श्रीमती हेमलता वर्मा सहित अधिकारी/कर्मचारी की मौजूदगी में प्रशस्ति पत्र और उपहार भेंट करते हुए उनके द्वारा किए गये कार्यो की सराहना की। वहीं नगर निगम के अधिकारियों/कर्मचारियो ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पुष्प भेंट की।

सेवा निवृत्त होने पर कर्मचारियों ने अपने अनुभवों को साझा किए।आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने कहा कि अपने जीवन का आधा समय आपने निगम प्रशासन को दिया है,आने वाला समय आपका और भी बेहतर हो,निगम परिवार ऐसी कामना करता है,सेवानिवृत्त के बाद कभी भी कोई परेशानी होने पर निगम परिवार सदैव साथ होने का भरोसा उन्हें दिलाया गया, महापौर धीरज बाकलीवाल व आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को निगम के हर कठिन परिस्थितियों में काम करते हुए कई उपलब्धियां हासिल किए है जिसके लिए उन्होंने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किए।

इस दौरान नगर निगम कर्मचारी महासंघ महामंत्री अनिल सिंह,स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ अध्यक्ष संजय मिश्रा,महामंत्री अनिल सिंह व शशिकांत यादव ने सभी पांच सेवा निवृत्त को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।कार्यक्रम के दौरान हेमलता वर्मा,साक्षी वर्मा,किरण अग्रवाल,दामिनी भुवाल,चंद्रलेखा कसार सहित समस्त अधिकारी/कर्मचारी रहे।यह जानकारी जन संपर्क विभाग/राजू बक्शी ने दिए।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment