

रायपुर के बिरगांव में विवाद के बाद युवक की छत से गिरकर मौत, आरोपी गिरफ्तार
रायपुर (सत्यानंद सोई) ।
राजधानी के उरला थाना क्षेत्र के बिरगांव में शनिवार देर रात एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना सामने आई, जहां दोस्तों के बीच मामूली विवाद के बाद एक युवक की मौत हो गई। घटना में आरोपी ने गुस्से में आकर अपने दोस्त को छत से धक्का दे दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
मामला बिरगांव निवासी 36 वर्षीय संतोष सोनी और 32 वर्षीय देवा विश्वकर्मा के बीच का है। शनिवार रात को किसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हुई, जो देखते ही देखते हिंसक हो गई। बहस के दौरान देवा ने संतोष को धक्का देकर छत से नीचे गिरा दिया। संतोष को सिर और हाथ-पैर में गंभीर चोटें आईं, जिसके चलते उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए देवा को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।









