Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

‘मानो या ना मानो’ का रहस्यमयी ट्रेलर रिलीज़, 14,000 सालों से ज़िंदा इंसान की कहानी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

मुंबई।

हितेन तेजवानी, राजीव ठाकुर और शिखा मल्होत्रा अभिनीत फिल्म ‘मानो या ना मानो – एनीथिंग इज़ पॉसिबल’ का रहस्यमयी ट्रेलर रिलीज़ हो गया है। यह फिल्म हॉलीवुड की कल्ट क्लासिक ‘द मैन फ्रॉम अर्थ’ का आधिकारिक हिंदी रीमेक है।

एक ही लोकेशन पर शूट, 14,000 साल पुरानी कहानी

पूरी फिल्म एक ही लोकेशन पर शूट की गई है और कहानी एक ऐसे व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जो दावा करता है कि वह पिछले 14,000 सालों से ज़िंदा है।

निर्देशक और कलाकारों ने बताया अनुभव

निर्देशक योगेश पगारे ने बताया कि यह कहानी रहस्य, भावनाओं और विचारों को नए ढंग से पेश करती है। अभिनेता हितेन तेजवानी ने कहा कि फिल्म जीवन और अमरता पर सोचने को मजबूर करती है।

7 नवंबर को यूट्यूब पर प्रीमियर

विजय एम. जैन के निर्माण और रिचर्ड शेंकमन व एरिक डी. विल्किंसन के सह-निर्माण में बनी यह फिल्म साय फ़ाय इंडियन फिल्म्स के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर 7 नवंबर 2025 को केवल मेंबर्स के लिए प्रीमियर होगी।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow