16 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोलकाता मेडिकल कॉलेज में महिला चिकित्सक की हत्या के बाद दुष्कर्म विरोधी विधेयक पेश

OM Darpan

Sep 03, 2024 07:16 pm 234 views
  • बंगाल सरकार का बड़ा कदम, दोषियों को 10 दिनों में फांसी की सजा का प्रस्ताव
कोलकाता।  आरजी कर अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज में महिला चिकित्सक के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या की जघन्य घटना के बाद पश्चिम बंगाल सरकार ने विधानसभा के विशेष सत्र के दूसरे दिन बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने दुष्कर्म विरोधी संशोधन विधेयक पेश किया है, जिसका उद्देश्य पीड़ितों को न्याय दिलाना और दोषियों को त्वरित एवं सख्त सजा दिलाना है। इस विधेयक का नाम अपराजिता वीमेन एंड चाइल्ड (पश्चिम बंगाल आपराधिक कानून व संशोधन) बिल 2024 रखा गया है। इसके तहत, दुष्कर्म के दोषियों को 10 दिनों के भीतर मृत्युदंड (फांसी) देने का प्रस्ताव है। राज्य में मुख्य विपक्षी दल भाजपा के विधायक भी इस विधेयक का समर्थन करेंगे। मंगलवार को सदन से पारित होने के बाद विधेयक राज्यपाल के पास भेजा जाएगा।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260916183830239

विज्ञापन

Advertisement