13 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री पद पर सहमति, शपथ ग्रहण समारोह की तारीख तय

OM Darpan

Dec 01, 2024 07:38 am 240 views
मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के एक सप्ताह बाद आखिरकार मुख्यमंत्री पद को लेकर सहमति बनती हुई दिख रही है। एनसीपी नेता अजित पवार ने शनिवार (30 नवंबर, 2024) को दावा किया कि बीजेपी को मुख्यमंत्री पद मिलने जा रहा है। इस बीच, महाराष्ट्र में महायुति सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तारीख भी तय हो गई है। हालांकि, मुख्यमंत्री के नाम की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं की गई है, लेकिन बीजेपी की ओर से देवेंद्र फडणवीस का नाम पहले से ही तय माना जा रहा है। भा.ज.पा. के प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले ने अपने ऑफिशियल एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट के जरिए यह जानकारी दी कि शपथ ग्रहण समारोह 5 दिसंबर को आयोजित होगा। महायुति सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। इस घोषणा से मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही तमाम सियासी अटकलों पर विराम लगता हुआ नजर आ रहा है।
अजित पवार का बयान: भाजपा का सीएम और दो डिप्टी सीएम एनसीपी नेता अजित पवार ने कहा कि दिल्ली में महायुति के नेताओं की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि बीजेपी के मुख्यमंत्री के साथ मिलकर सरकार बनाई जाएगी। उन्होंने कहा, "यह पहली बार नहीं है जब सरकार गठन में देरी हुई हो। अगर आपको याद हो, तो 1999 में भी सरकार गठन में एक महीने का समय लगा था।" साथ ही, उन्होंने यह भी बताया कि शेष दो दलों के डिप्टी सीएम होंगे। एकनाथ शिंदे की तबीयत बिगड़ी इस बीच, महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आई है। शिंदे को बुखार की शिकायत के बाद उनके घर पर डॉक्टरों की टीम बुलाई गई है। शिंदे अपने पैतृक आवास सतारा के दरे में इलाज करा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री शिंदे ने बीते दिनों मुख्यमंत्री पद को लेकर अपने विचार स्पष्ट करते हुए यह संकेत दिया था कि वह सीएम पद की लालसा नहीं रखते, लेकिन बीजेपी से गृह मंत्रालय समेत कई अन्य मंत्रालयों की मांग की है।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260914024750752

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement