जलवायु प्रतिबद्धताओं को पूरा करने और पेरिस समझौते के कार्यान्वयन में तेजी लाएं: भूपेंद्र यादव
OM Darpan
फिजी। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन की पूर्व-कॉप-31 बैठक में जलवायु प्रतिबद्धताओं को पूरा करने और पेरिस समझौते के कार्यान्वयन में तेजी लाने का आह्वान किया है। उन्होंने वैश्विक तापमान वृद्धि को 1.5 डिग्री सेल्सियस तक सीमित करने के लक्ष्य को गति देने पर जोर दिया।
कमियां दूर कर बने सहमति
यादव ने कहा कि विज्ञान, पारंपरिक ज्ञान, व्यवहार और संसाधनों के बीच की कमियों को पहचानकर आम सहमति बनानी होगी। सभी देश अपने वादे पूरे करें और जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए एकजुट हों। उन्होंने जलवायु चुनौतियों का डटकर सामना करने के लिए तुवालू के लोगों के जज्बे की सराहना की।
जमीनी स्तर पर दिखें परिणाम
मंत्री ने क्षमता निर्माण और सफलता की कहानियां साझा करने पर बल दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि नवंबर में तुर्की के अंताल्या में होने वाले कॉप-31 सम्मेलन की सफलता का आकलन सिर्फ नई घोषणाओं से नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर तेज कार्यान्वयन और जरूरतमंदों तक पहुंची सहायता से किया जाएगा।
जरूरी खबरें
विज्ञापन