24 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

फतेहगढ़ साहिब में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने चार कांवड़ियों को कुचला, कोटकपूरा के तीन श्रद्धालुओं की मौके पर मौत

शेयर करें

OM Darpan

Aug 10, 2026 06:15 am 497 views
फतेहगढ़ साहिब में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने चार कांवड़ियों को कुचला, कोटकपूरा के तीन श्रद्धालुओं की मौके पर मौत
 
  • गंगोत्री से गंगाजल लेकर फरीदकोट लौट रहे थे श्रद्धालु, सरहिंद-मंडी गोबिंदगढ़ हाईवे पर हुई दर्दनाक दुर्घटना

✍️ विशेष संवाददाता फरीदकोट | फतेहगढ़ साहिब के सरहिंद-मंडी गोबिंदगढ़ हाईवे पर एक तेज रफ्तार कार ने चार कांवड़ियों को कुचल दिया। इस भीषण दुर्घटना में तीन कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चौथे की हालत अत्यंत गंभीर बनी हुई है। ये सभी श्रद्धालु शिवरात्रि के अवसर पर गंगोत्री से गंगाजल की डाक कांवड़ लेकर फरीदकोट लौट रहे थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों मृतकों के शव सड़क पर काफी दूर तक जाकर गिरे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने तीनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम की कार्यवाही के लिए अस्पताल भेज दिया है। वहीं, गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

 कोटकपूरा के रहने वाले थे सभी मृतक और घायल

सड़क हादसे का शिकार हुए सभी व्यक्ति कोटकपूरा के निवासी हैं। मृतकों में डॉक्टर हरपाल गली निवासी चालीस वर्षीय जगदीश मित्तल, हरीनौ रोड निवासी तैंतालीस वर्षीय महेंद्र पाल और सुरगापुरी निवासी बयालीस वर्षीय दीपक कुमार शामिल हैं। इसके अलावा, कोटकपूरा के ही सरकारी गर्ल स्कूल के पास रहने वाले मुकेश गोयल गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।  

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261024120033116

विज्ञापन

Advertisement