14 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

चुराचांदपुर और चंदेल में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई

OM Darpan

Apr 11, 2026 09:32 pm 216 views
चुराचांदपुर और चंदेल में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई

इंफाल (ओमदर्पण न्यूज़)।

मणिपुर में शांति बहाली और असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। सुरक्षा बलों ने राज्य के चुराचांदपुर और चंदेल जिलों में अलग-अलग कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक और मादक पदार्थ (पोस्ता दाना) बरामद किया है। इस दौरान दो संदिग्धों को भी गिरफ्तार किया गया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

चुराचांदपुर में 1800 किलो पोस्ता दाना जब्त

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, चुराचांदपुर जिले में सुरक्षा बलों ने एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान इनके पास से 36 बोरों में भरा लगभग 1800 किलो पोस्ता दाना बरामद हुआ। इसके साथ ही तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे दो वाहनों को भी जब्त कर लिया गया है। गिरफ्तार किए गए लोगों के पास से हथियारों की भी बरामदगी हुई है, जिनमें एक मॉडिफाइड कार्बाइन और एक 9 एमएम पिस्टल शामिल है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर तस्करी के नेटवर्क का पता लगा रही है।

चंदेल के जंगलों में मिला विस्फोटकों का जखीरा

वहीं दूसरी ओर, चंदेल जिले के जंगली इलाकों में सुरक्षा बलों द्वारा एक सघन सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस अभियान में सुरक्षा बलों ने भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री का जखीरा बरामद किया है।

बरामद की गई सामग्री में एक एके-47 (AK-47) राइफल, चार देसी बंदूकें, कई मैगजीन और सात मोर्टार शामिल हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि मौके से लगभग 4 किलो आईईडी (IED) बनाने का सामान भी बरामद किया गया है, जो किसी बड़ी साजिश की ओर इशारा करता है। इसके अलावा, संवाद के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले पांच वॉकी-टॉकी सेट भी सुरक्षा बलों ने अपने कब्जे में लिए हैं। फिलहाल दोनों जिलों में सुरक्षा बलों की गश्त और सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260914143235376

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 2 / 112