8 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सांपों की घटना ने जबलपुर में मचाया हड़कंप

शेयर करें

OM Darpan

Jul 31, 2024 06:30 pm 276 views
सांपों की घटना ने जबलपुर में मचाया हड़कंप

गढ़ा और तिलवारा क्षेत्रों में अलग-अलग घरों में सांप मिलने की घटना

  जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर के गढ़ा और तिलवारा थानांतर्गत क्षेत्रों में सांपों के मिलने से एक बार फिर हड़कंप मच गया। गढ़ा क्षेत्र के एक घर में जब परिवार ने गैस सिलेंडर की ओर ध्यान दिया, तो उन्हें उसमें छिपा हुआ 8 फीट लंबा सांप मिला। इस घटना के बाद घर में अफरातफरी मच गई और मकान मालिक ने तुरंत सर्प विशेषज्ञ गजेंद्र दुबे को सूचित किया। गजेंद्र दुबे ने घटनास्थल पर पहुंचकर सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया। इस बीच, तिलवारा क्षेत्र से भी एक और सांप के किचन में छिपे होने की सूचना मिली। दुबे ने तत्परता दिखाते हुए वहां भी पहुंचकर सांप का रेस्क्यू किया और दोनों सांपों को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। गजेंद्र दुबे ने बताया कि बारिश के मौसम के दौरान सांपों के घरों में घुसने की घटनाएं आम होती हैं, इसलिए लोगों को इस समय सतर्क रहना चाहिए।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

विज्ञापन

Advertisement