Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

बोरई में नवरात्रि महोत्सव: विधायक ललित चन्द्राकर ने मां सरस्वती की पूजा कर क्षेत्रवासियों को दी शुभकामनाएं

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 
नवरात्रि उत्सव बोरई विधायक ललित चन्द्राकर
 
दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

दुर्ग ग्रामीण विधानसभा अंतर्गत ग्राम बोरई में नवरात्रि के पावन पर्व पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विधायक ललित चन्द्राकर ने मां सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर विधायक ने क्षेत्रवासियों की समृद्धि, सुख-शांति और विकास की कामना करते हुए सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम में विधायक चन्द्राकर ने छत्तीसगढ़ी लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘लोकरंग’ अर्जुंदा, जिला बालोद की अनुपम प्रस्तुति का आनंद लिया। उन्होंने आयोजन समिति को इस भव्य कार्यक्रम के लिए धन्यवाद दिया।

इस मौके पर उपस्थित प्रमुख व्यक्तियों में ओमेश्वर राजू यादव, अंजोरा मण्डल अध्यक्ष गिरेश साहू, जनपद सदस्य भानाबाई ठाकुर, सरपंच पद्मा टीकम साहू, पूर्व सरपंच रिवेन्द्र यादव, इंद्रजीत साहू, संतोष यादव, डॉक्टर टीकम साहू, आनंद देव चन्द्राकर, उत्तम चन्द्राकर, छत्रपाल साहू, महेंद्र साहू, शेष कुमार साहू, प्रकाश साहू, नीरज कुमार, दीपक ठाकुर और बड़ी संख्या में ग्रामवासी शामिल रहे।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment