Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

समग्र ब्राह्मण परिषद् में अब ‘नारी शक्ति’ और ‘युवा जोश’ का संगम, प्रमिला तिवारी और रामानुज तिवारी के हाथों में सौंपी गई समाज की कमान

Samagra Brahmin Parishad Chhattisgarh Election, Pramila Tiwari President

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

रायपुर |

उत्कृष्ट ब्राह्मण सामाजिक संगठन ‘समग्र ब्राह्मण परिषद् छत्तीसगढ़’ का त्रैवार्षिक निर्वाचन आज 29 जनवरी को राजधानी रायपुर स्थित प्रदेश कार्यालय में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ. इस महत्वपूर्ण बैठक में सर्वसम्मति और बहुमत के आधार पर संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है, जिसमें प्रदेश भर से आए समाज के प्रबुद्ध जनों ने हिस्सा लिया.

नई टीम का ऐलान: किसके हाथ में कौन सी जिम्मेदारी?

संगठन के निर्वाचन प्रभारी डा. भावेश शुक्ला “पराशर” ने चुनाव परिणामों की आधिकारिक जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पंजीयन कार्यकारिणी के सदस्यों द्वारा बहुमत के आधार पर निम्नलिखित नियुक्तियां की गई हैं:

  • प्रदेशाध्यक्ष: श्रीमती प्रमिला तिवारी (रायपुर)

  • कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष: पं. रामानुज तिवारी (सिकोसा, बालोद)

  • प्रदेश सचिव: पं. सजल तिवारी

  • कोषाध्यक्ष: पं. प्रेम शंकर शुक्ला (डौंडी लोहारा, बालोद)

इसके अतिरिक्त, संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए अन्य महत्वपूर्ण दायित्व भी सौंपे गए हैं:

  • प्रदेश संयोजक: पं. शैलेन्द्र रिछारिया

  • उपाध्यक्ष: आचार्य डा. राजेन्द्र कृष्ण पांडेय एवं पं. शंकर शरण त्रिपाठी

  • संयुक्त सचिव: पं. विवेक दुबे एवं पं. श्रीकांत तिवारी

  • प्रदेश संगठन विस्तार: श्रीमती सीमा दुबे एवं पं. राजेश धुलीराम जोशी

त्रैवार्षिक निर्वाचन की प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली. सभी ने एक स्वर में ब्राह्मण समाज के उत्थान के साथ-साथ सनातन धर्म की रक्षा और राष्ट्र हित से जुड़े संगठनात्मक उद्देश्यों और प्रकल्पों को पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने का संकल्प दोहराया.

प्रदेश भर से जुटे प्रतिनिधि

इस चुनावी बैठक में प्रदेश के कोने-कोने से आए समाज के प्रतिनिधियों की भारी उपस्थिति रही. कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्रीमती डाली तिवारी, श्रीमती स्वाति शर्मा, श्रीमती अनुसुइया झा, श्रीमती रमा दीवान, श्रीमती अंजू शर्मा, श्रीमती शशि द्विवेदी, श्रीमती राही दुबे, श्रीमती सरोज तिवारी, श्रीमती उमा शुक्ला, पं. उमाकांत तिवारी, पं. विजय पांडेय, पं. गौरव मिश्रा, पं. संजय शर्मा, पं. विवेक तिवारी, श्रीमती कालिंदी उपाध्याय, श्रीमती स्वाति मिश्रा, श्रीमती अमिता तिवारी, श्रीमती अमिता मिश्रा, श्रीमती खुशबू शर्मा, श्रीमती संध्या उपाध्याय एवं श्रीमती प्रीति तिवारी उपस्थित रहीं.

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow