Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

छत्तीसगढ़ में अब ‘गोदान’ देखना हुआ सस्ता, मुख्यमंत्री ने मंच से कर दिया बड़ा ऐलान!

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  • ‘गोदान’ फिल्म छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री, सीएम साय ने लॉन्च किया ट्रेलर

रायपुर।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में गौमाता पर आधारित पहली फिल्म ‘गोदान’ का ट्रेलर लॉन्च किया। इस दौरान उन्होंने गौमाता के संरक्षण और संवर्धन के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए फिल्म ‘गोदान’ को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा की।

गौशालाओं के लिए अनुदान राशि में वृद्धि

ट्रेलर लॉन्च के अवसर पर विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में गौ संवर्धन के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने जानकारी दी कि गौशालाओं में गायों के चारे के लिए दी जाने वाली अनुदान राशि को 20 रुपए से बढ़ाकर 35 रुपए कर दिया गया है। इसके साथ ही अब गौशालाओं को 25 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की जा रही है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा ‘गोधाम’ का निर्माण भी किया जा रहा है, जहाँ घुमंतू गौवंश की उचित देखभाल सुनिश्चित की जा रही है।

सांस्कृतिक और वैज्ञानिक महत्व

मुख्यमंत्री ने कहा कि गौमाता में 33 कोटि देवी-देवताओं का वास माना जाता है और हर अनुष्ठान में पंचगव्य का महत्व है। उन्होंने फिल्म ‘गोदान’ की सराहना करते हुए कहा कि इसके माध्यम से जनता को गौमाता के महत्व को समझने का बेहतर अवसर मिलेगा। साय ने यह भी कहा कि गाय के गोबर से बनी जैविक खाद ही ऑर्गेनिक खेती का आधार है और इस फिल्म के जरिए गौ संवर्धन का सकारात्मक संदेश जन-जन तक पहुँचेगा।

6 फरवरी को होगी रिलीज

कामधेनु फिल्म प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी यह फिल्म 2 घंटे 9 मिनट की है, जो 6 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मुख्यमंत्री ने फिल्म के पोस्टर और ‘गौमाता के प्राणों को बचा लो देशवासियों’ गीत के साथ पंचगव्य उत्पाद के गिफ्ट पैक का भी विमोचन किया।

 इस गरिमामय कार्यक्रम में अजीत महापात्र, शांतनु शुक्ला, फिल्म के निर्माता एवं निर्देशक विनोद चौधरी, डॉ. आईपी सिंह, सुबोध राठी सहित अन्य गणमान्य नागरिक और मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित थे।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow