Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

महामहिम राष्ट्रपति के आगमन की तैयारियों का अधिकारियों ने लिया जायजा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

महामहिम राष्ट्रपति आईआईटी भिलाई आगमन

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 26 अक्टूबर 2024 को प्रस्तावित आईआईटी भिलाई आगमन को लेकर अधिकारियों ने आज तैयारियों का जायजा लिया। संभाग आयुक्त एस.एन. राठौर, आईजी आर.जी. गर्ग, कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी, एसपी जितेन्द्र शुक्ला ने अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ आईआईटी भिलाई कार्यक्रम स्थल, हेलीपेड आदि की तैयारियों का निरीक्षण किया। साथ ही आईआईटी के अधिकारियों से कार्यक्रम की रूपरेखा और तैयारियों की जानकारी ली।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ, संयुक्त कलेक्टर, एसडीएम दुर्ग, नगर निगम आयुक्त भिलाई, ई-पीडब्ल्यूडी, ई-पीडब्ल्यूडी (ई-एम), आरटीओ, सीएमएचओ, बीएसपी भिलाई के कार्यपालिक निदेशक, एएसपी, आईआईटी भिलाई के डायरेक्टर, सिविल सर्जन, जनपद पंचायत सीईओ सहित अन्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

 

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment