Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ब्राह्मण मातृशक्ति परिषद् ने लिया “रोग नहीं योग” का संकल्प.

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बिलासपुर।

ब्राह्मण सामाजिक संगठन समग्र ब्राह्मण मातृशक्ति परिषद् छत्तीसगढ़ की बिलासपुर ईकाई द्वारा आज कंपनी गार्डन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर परिषद की जिलाध्यक्ष रमा दीवान ने बताया कि सभी सहयोगी बहनों ने विभिन्न योग मुद्राएं करते हुए नियमित योग का संकल्प लिया।

परिषद की प्रदेश उपाध्यक्ष शशि द्विवेदी ने कहा कि योग ही शरीर को निरोग रख सकता है। आज के भागदौड़ भरे जीवन में स्वस्थ रहने के लिए योग जरूरी है। उन्होंने बताया कि आयोजन में अनुलोम-विलोम, कपाली भांति, भस्तिका, सूर्य नमस्कार और शीर्षासन जैसी योग क्रियाएं सामूहिक रूप से की गईं।

इस आयोजन में विभा पांडेय, माया दुबे, सरिता तिवारी, पुष्पा दुबे, सुष्मिता शर्मा, मोनिका द्विवेदी, सरोज तिवारी, रानी पांडेय और ज्योति शर्मा सहित संगठन की कई सहयोगी बहनें उपस्थित रहीं। सभी ने एकजुट होकर योग के प्रति अपनी आस्था और प्रतिबद्धता जाहिर की।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow