जांजगीर चाम्पा।
विवेक शुक्ला पुलिस अधीक्षक जांजगीर चाम्पा के निर्देशन में हमर पुलिस हमर संग कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसके तहत् महिलाओं/ नाबालिक बच्चों पर घटित अपराधों को गंभीरता से लेते हुये थाना/ सायबर सेल में प्राप्त राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो जो कि 24 घंटे आनलाईन फेस बुक, इंस्ट्राग्राम में नजर बनायें रखने से जो लोग बाल अश्लीलता से संबंधित विडियों देखते तथा पोस्ट करते है उनके ऊपर कार्यवाई करने के सक्त निर्देश दिए गए है।

इसी क्रम में अति पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार जायसवाल के कुशल मार्गदर्शन में थाना नवागढ़ पुलिस द्वारा एक कार्यवाई कि गई है।
जिसमें आरोपी सुब्रतो कुंडू पिता अशोक कुंडू उम्र 25 साल निवासी नवागढ़ जिला जांजगीर-चाम्पा के द्वारा फेसबुक सोशल मीडिया के माध्यम से अश्लील विडियो अपललोड कर प्रसारित करना पायें गया। घटना के समय प्रयोग में लाया गया। सीम को बरामद किया जाकर आरोपी के विरूद्ध धारा सूचना प्रौद्योगिक अधिनियम 2000 की धारा 67 (बी) के तहत् विधिवत् कार्यवाही कर दिनांक 24.06.2024 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा दिया गया है।









