Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

संगठन महापर्व सदस्यता अभियान 2024: ललित चंद्राकर ने दिया सदस्यता बढ़ाने का मंत्र

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

संगठन महापर्व सदस्यता अभियान 2024

  • बालोद जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में ललित चंद्राकर ने सदस्यता अभियान की समीक्षा करते हुए सभी कार्यकर्ताओं को पूरा करने का संकल्प दिलाया

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

दुर्ग ग्रामीण के विधायक ललित चंद्राकर बालोद जिले के भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में आयोजित संगठन महापर्व सदस्यता अभियान 2024 की समीक्षा बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। उन्होंने चल रहे सदस्यता अभियान की गहन समीक्षा की और उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। चंद्राकर ने बैठक में आगामी रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा की और सभी को सदस्यता अभियान के निर्धारित लक्ष्य हासिल करने का संकल्प दिलाया।

इस बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष पवन साहू, जिला महामंत्री एवं सदस्यता प्रभारी राकेश यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णकांत पवार, प्रीतम साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता नंदकिशोर शर्मा, सदस्यता अभियान के कमलेश सोनी, जिला उपाध्यक्ष त्रिलोकी साहू, जिला मंत्री अमित चोपड़ा, शहर मंडल अध्यक्ष शुरेश निर्मलकर, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रेम साहू, गुरुर मंडल अध्यक्ष कौसल साहू, सुरेंद्र देशमुख और अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ललित चंद्राकर ने अपने संबोधन में पार्टी के पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि जब डिजिटल युग नहीं था, तब पार्टी के कार्यों के लिए मोटर साइकिल से अलग-अलग गाँवों में जाना होता था। आज के आधुनिक युग में सभी को डिजिटल माध्यम से सदस्यता बढ़ाने पर जोर देना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को एक-एक घर का सर्वे कर सदस्यता बनाने के लिए प्रेरित किया और भारतीय जनता पार्टी को फिर से देश की सर्वोच्च पार्टी बनाने का आह्वान किया।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment