Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

रायपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, 5 की मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

रायपुर (सत्यानंद सोई)।

 रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में आज एक भयंकर सड़क हादसा हुआ, जिसमें पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 53 पर स्थित उमरिया गांव के पास हुआ, जहां एक कार का टायर पंक्चर होने के बाद वह बेकाबू हो गई और डिवाइडर से टकराते हुए ट्रक से टकरा गई। इस दुर्घटना में कार सवार सभी पांच लोग घायल हो गए, जिनमें से चार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति की मौत अस्पताल ले जाते समय हुई।

मंदिर हसौद थाना पुलिस के अनुसार, हादसा उस वक्त हुआ जब कार में सवार लोग आरंग से रायपुर आ रहे थे। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तत्काल मदद की और कार सवारों को बाहर निकाला। घटना की जानकारी मिलने पर मंदिर हसौद पुलिस ने हादसे के शिकार परिवारों को सूचित कर दिया है।

हादसे में मारे गए लोग:

  1. अमजद ऊर्फ सोनम खान, पिता कबीर खान, उम्र 35 साल, गाज़ी नगर बिरगांव के रहने वाले थे।
  2. मोहम्मद फिरोज़, पिता मोहम्मद इसराइल, उम्र 47 साल, उरला के निवासी थे।
  3. मोहम्मद हसनैन, पिता इमाम, उम्र 40 साल, उरला के निवासी थे।
  4. मोहम्मद मिराज खान, पिता मोहम्मद वकील, उम्र 35 साल, गाज़ी नगर बिरगांव के निवासी थे।
  5. मोहम्मद किताबुउददीन, पिता मोहम्मद अजमुल्ला खान, उम्र 30 साल, गाज़ी नगर बिरगांव के निवासी थे।

news paper editing
previous arrow
next arrow