Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

खेत में मिली पंचायत सचिव की संदिग्ध हालत में लाश, करंट लगने से मौत की आशंका

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

 

  • सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के ग्राम लाखड़बड़ी में सचिव की मौत
  •  करंट लगने की संभावना पर जांच जारी

बिलाईगढ़।

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के ग्राम लाखड़बड़ी में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। ग्राम पंचायत बांसउरकुली में पदस्थ सचिव संपत लाल भोई की लाश बुधवार की सुबह उनके ही खेत में संदिग्ध हालत में पड़ी मिली। ग्रामीणों ने लाश देख तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, संपत लाल भोई की मृत्यु करंट लगने से हुई हो सकती है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों का कहना है कि, हो सकता है कि वे अपने खेत में बोर चलाने के दौरान करंट की चपेट में आ गए हों। हालांकि, इस मामले में पूरी सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही सामने आ सकेगी।

घटना की जानकारी मिलते ही पंचायत राज अधिकारी और कर्मचारी फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष तुलसी साहू ने गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संपत लाल भोई का व्यवहार सभी के प्रति सराहनीय था और उनकी मृत्यु से फेडरेशन को बड़ी क्षति हुई है। सचिव संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सम्मेलाल नवरत्न ने भी शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वे जब अस्पताल पहुंचे, तब तक भोई की मृत्यु हो चुकी थी। उन्होंने सचिव संघ की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की।

news paper editing
previous arrow
next arrow

Leave a Comment